भारतीय बैटर्स स्पिन गेंदबाजों के सामने धराशायी, घुमाव में उलझे, इंदौर टेस्ट भी 3 दिन में होगा खत्म!

भारतीय बैटर्स स्पिन गेंदबाजों के सामने धराशायी, घुमाव में उलझे, इंदौर टेस्ट भी 3 दिन में होगा खत्म!


IND vs AUS 3rd: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तीसरे टेस्ट में टॉस जरूर जीता, लेकिन भारतीय टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी. पूरी टीम 33.2 ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई. विराट कोहली ने सबसे अधिक 22 रन बनाए. बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुन्हेमैन ने 5 तो ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने 3 विकेट झटके. जवाब में टी तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं. ऐसे में इस टेस्ट के भी 3 दिन में खत्म होने की संभावना है. पहले 2 टेस्ट में तीसरे ही दिन खत्म हो गए थे. 4 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है.

टीम इंडिया (Team India) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है. तीसरा टेस्ट बुधवार से इंदौर में शुरू हुआ. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन पहले ही घंटे में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. टीम पहली पारी में 109 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में टी तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं. उस्मान ख्वाजा 33 और मार्नस लैबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. वह भारत से सिर्फ 38 रन पीछे है और 9 विकेट बचे हुए हैं.

भारत ने 11.2 ओवर में सिर्फ 45 रन पर 5 विकेट खो दिए थे. सभी 9 विकेट स्पिनर्स को मिले हैं. एक बैटर रन आउट हुआ. बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुन्हेमैन ने 5 जबकि ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने  3 विकेट झटका. ऐसे में इस टेस्ट के भी 3 दिन में खत्म होने की संभावना है. विराट कोहली ने सबसे अधिक 22 रन बनाए. गिल ने भी 21 रन का योगदान दिया. 

पहले 2 टेस्ट नागपुर और दिल्ली में हुए और दोनों ही टेस्ट तीसरे ही दिन खत्म हो गया था. इंदौर की बात करें तो यहां पहले सेशन में स्पिनर्स को 4.9 डिग्री का घुमाव मिला. यह अब तक हुए तीनों टेस्ट में सबसे अधिक है. नागपुर में पहले दिन पहले सेशन में 2.5 जबकि दिल्ली में 3.8 डिग्री का घुमाव मिला था. 

हालांकि पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा कि पहले 5 में से 4 विकेट बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर गंवाए. इसमें रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर के विकेट शामिल हैं.

रोहित शर्मा बाएं हाथ के स्पिनर पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप हुए. वहीं पुजारा बैकफुट पर शॉट खेलते हुए बोल्ड हुए. इसके बाद रवींद्र जडेजा शॉट खेलते हुए कैच आउट हुए. जबकि श्रेयस अय्यर भी बैकफुट पर शॉट खेलते हुए बोल्ड हुए.

रोहित ने 12, पुजारा ने एक, जडेजा ने 4 और अय्यर खाता तक नहीं खोल सके. दूसरे ओपनर शुभमन गिल 21 रन बनाकर कुन्हेमैन की गेंद पर स्लिप पर आउट हुए. विराट कोहली से उम्मीद थी, लेकिन वे 22 रन बनाकर ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. इसके बाद विकेटकीपर केएस भरत लायन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. उन्होंने 17 रन बनाए. 

इंदौर टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किया है. केएल राहुल की जगह शुभमन गिल जबकि मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को मौका दिया गया है. भारतीय टीम के पास यह टेस्ट जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का मौका है

Post a Comment

1 Comments