India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होना है. टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है. रिपोर्ट की मानें तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पहले 2 टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे.
आगामी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए हर हाल में टेस्ट सीरीज को जीतना होगा. रोहित शर्मा एंड कंपनी इस समय WTC स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. इसके अलावा यह टेस्ट सीरीज विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है. वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा. सीरीज में 4 टेस्ट मैच होने हैं.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 शेड्यूल:
पहला टेस्ट, नागपुर में - 9-13 फरवरी (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट, दिल्ली में - 17-21 फरवरी (अरुण जेटली स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट धर्मशाला में - 1-5 मार्च (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट, अहमदाबाद में - 9-13 मार्च (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल (vc), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लबसचगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर
0 Comments