सूर्या को बनाने होंगे 52 रन
सूर्या तोड़ सकते हैं विराट कोहली का ये रिकॉर्ड
दरअसल, विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 311 रन बनाए हैं, जबकि सूर्या ने कीवी टीम के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर की लिस्ट में 10वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिनमें 151.16 के स्ट्राइक रेट से 260 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर वह तीसरा मैच में 52 रन बना लेते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।
टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल मैचों में कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक कीवी टीम के खिलाफ 17 मैच खेले हैं, जिनमें 34.06 की औसत से 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.16 का रहा।
पृथ्वी शॉ को मिल सकता है मौका
तीसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच गई है। ये सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच है। क्योंकि पिछले 2 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। अब तीसरे टी20 में टीम इंडिया के सलामी जोड़ी में एक बदलाव हो सकता है। ईशान किशन या फिर शुभमन गिल की जगह पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है।
0 Comments